दिल्‍ली: गणतंत्र दिवस परेड में BSF की ऊंटसवार टुकड़ी में पहली बार शामिल होंगी महिला कर्मी

गणतंत्र दिवस की परेड (Republic Day Parade) में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ऊंट सवार टुकड़ी में पहली बार बल की महिला कर्मी शामिल होने जा रहीं हैं. सीमा सुरक्षा बल की प्रसिद्ध ऊंटसवार टुकड़ी 1976 से दिल्‍ली में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोहों का हिस्सा ले रही है.

दिल्‍ली: गणतंत्र दिवस परेड में BSF की ऊंटसवार टुकड़ी में पहली बार शामिल होंगी महिला कर्मी
हाइलाइट्सगणतंत्र दिवस परेड में BSF की ऊंटसवार टुकड़ी में महिला कर्मी भी होंगी ऊंटसवार टुकड़ी में पहली बार महिला कर्मी होंगी शामिल BSF की प्रसिद्ध ऊंटसवार टुकड़ी 1976 से शामिल हो रही नई दिल्ली. अगले साल यहां गणतंत्र दिवस की परेड (Republic Day Parade) में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ऊंट सवार टुकड़ी में पहली बार बल की महिला कर्मी, पुरुष जवानों के साथ भाग लेंगी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. सीमा सुरक्षा बल की प्रसिद्ध ऊंटसवार टुकड़ी 1976 से गणतंत्र दिवस समारोहों का हिस्सा रही है. इससे पहले तक सेना की इसी तरह की टुकड़ी इसमें भाग लेती थी. इसमें बीएसएफ के सशस्त्र जवान और बैंड के सदस्य शामिल होंगे. वे कर्तव्य पथ (पहले राजपथ) पर पैदल मार्च में भाग ले रही टुकड़ी के पीछे चलते हैं. उन्होंने कहा, ‘यह अनेक जिम्मेदारियों में हमारी महिला कर्मियों की बढ़ती भूमिका का संकेतक है.’ बीएसएफ देश का एकमात्र बल है जो अभियान और समारोह दोनों ही मोर्चों पर ऊंटों का उपयोग करता है. बीएसएफ के जवान राजस्थान में थार रेगिस्तान से लगी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त के लिए ऊंटों का इस्तेमाल करते हैं. आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर) राज्य चुनें उत्तर प्रदेश बिहार मध्य प्रदेश राजस्थान उत्तराखंड हरियाणा झारखंड छत्तीसगढ़ हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र पंजाब दिल्ली-एनसीआर MCD चुनाव: शुरू हुआ आक्रामक प्रचार अभियान, गूंजे ‘कट्टर बेईमान’ और ‘धोखा रत्न’ जैसे नारे Nursery Admission 2023: दिल्ली में नर्सरी, KG और पहली कक्षा में दाखिले के लिए कल से मिलेंगे आवेदन फॉर्म, जानें सारी प्रक्रियाएं दिल्ली: 6 सालों में सबसे गर्म रहा इस साल का नवंबर, 28.8 डिग्री रहा औसत तापमान पंजाब सरकार का दावा, इस साल पराली जलाने के मामलों में आई 30 फीसदी की कमी IPS Ajay Mishra: 'जिला गाजियाबाद' की छवि बदलने आ गए नए पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा, जानें इनके बारे में सबकुछ मानहानि मामले में सत्येंद्र जैन निचली अदालत जाएं, दिल्‍ली हाई कोर्ट ने दी सलाह दिल्ली एम्स का सर्वर 8वें दिन भी रहा डाउन, OPD में आने वाले मरीजों की बढ़ी संख्या श्रद्धा मर्डर केस: आफताब का नार्को टेस्ट हुआ फेल तो ब्रेन मैपिंग के लिए कोर्ट जा सकती है पुलिस Arvind Kejriwal Exclusive Interview: गुजरात, MCD चुनाव से लेकर हिंदुत्व तक... CM अरविंद केजरीवाल का बेबाक इंटरव्यू पंजाब में लाइसेंसी हथियार रखने पर रोक नहीं लेकिन ये है शर्त, आईजीपी पंजाब गाजियाबाद के पहले पुलिस आयुक्‍त ने जिले में बदलाव की समय सीमा तय की, जानें क्‍या है डेडलाइन? राज्य चुनें उत्तर प्रदेश बिहार मध्य प्रदेश राजस्थान उत्तराखंड हरियाणा झारखंड छत्तीसगढ़ हिमाचल प्रदेश महाराष्ट्र पंजाब दिल्ली-एनसीआर ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी| Tags: BSF, Republic Day ParadeFIRST PUBLISHED : November 30, 2022, 21:43 IST