झांसी का भूतनाथ महादेव मंदिर जहां भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मनोकामना करते हैं पूरी
झांसी के लक्ष्मी ताल के पास स्थित भूतनाथ महादेव मंदिर शहर के सबसे पुराने शिव मंदिरों में गिना जाता है. मान्यता है कि यहां भगवान शिव भूतनाथ स्वरूप में विराजमान हैं और उनके दर्शन से भय, संकट और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं. सावन और महाशिवरात्रि पर यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं.