दीवारें कांच की और हर तरफ रामकथा चित्रकूट के इस मंदिर में दिखती है भक्ति और कला की अनोखी दुनिया

धर्मनगरी चित्रकूट के तुलसी पीठ सेवा न्यास परिसर में स्थित कांच का मंदिर अपनी अनोखी बनावट और धार्मिक कलाकृतियों के लिए प्रसिद्ध है. मंदिर की कांच की खिड़कियों और दीवारों पर रामचरितमानस के प्रसंगों को खूबसूरती से उकेरा गया है. सूर्य की किरणें पड़ने पर रंगीन शीशों से मंदिर का अंदरूनी हिस्सा बेहद आकर्षक नजर आता है.

दीवारें कांच की और हर तरफ रामकथा चित्रकूट के इस मंदिर में दिखती है भक्ति और कला की अनोखी दुनिया