कोटा के कोचिंग स्टूडेंट्स की पसंदीदा जगह फिर हुई गुलजार! आग की घटना के बाद दोबारा खुला सिटी मॉल लौटी रौनक
कोटा के कोचिंग स्टूडेंट्स की पसंदीदा जगह फिर हुई गुलजार! आग की घटना के बाद दोबारा खुला सिटी मॉल लौटी रौनक
City Mall Kota Reopens: कोटा शहर के सिटी मॉल में आग की घटना के बाद एक बार फिर रौनक लौट आई है. लंबे इंतजार के बाद मॉल दोबारा खुल गया है, जिससे कोचिंग स्टूडेंट्स, स्थानीय लोग और शॉपिंग के शौकीनों में उत्साह देखने को मिल रहा है. कोटा के प्रमुख आकर्षणों में शामिल यह मॉल विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ मनोरंजन, खान-पान और खरीदारी का पसंदीदा स्थान माना जाता है. आग की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक मरम्मत कार्य पूरे किए गए, जिसके बाद मॉल को फिर से आम लोगों के लिए खोल दिया गया. दोबारा संचालन शुरू होते ही यहां दुकानों, फूड कोर्ट और मनोरंजन क्षेत्र में पहले जैसी चहल-पहल लौटने लगी है. सिटी मॉल के खुलने से व्यापारियों को भी राहत मिली है और स्थानीय कारोबार को नई गति मिलने की उम्मीद है.