3 घंटे चार्ज दिनभर सर्विस! हैदराबाद में यहां रोबोट चला रहे पूरा रेस्टोरेंट देखकर लोग हो रहे हैरान

Hyderabad Jubilee Hills Robo Kitchen: हैदराबाद के पॉश जुबली हिल्स इलाके में स्थित रोबो किचन अपने अनोखे हाई-टेक अनुभव के कारण लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां ग्राहकों को खाना परोसने का काम इंसानों की बजाय अत्याधुनिक रोबोट करते हैं. ‘ब्यूटी सर्विंग रोबोट’ नाम से पहचाने जाने वाले ये रोबोट न केवल भोजन परोसते हैं, बल्कि ग्राहकों का स्वागत भी करते हैं. पूरे रेस्टोरेंट में ऑटोमेटेड सिस्टम का उपयोग किया गया है, जिससे ऑर्डर प्रक्रिया तेज और सटीक हो जाती है. यही वजह है कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी इस अनोखे अनुभव का आनंद लेने पहुंच रहे हैं.

3 घंटे चार्ज दिनभर सर्विस! हैदराबाद में यहां रोबोट चला रहे पूरा रेस्टोरेंट देखकर लोग हो रहे हैरान