पंजाब यूनिवर्सिटी में आया ‘गोरिल्ला’ ISO प्रत्याशी संग मांगा वोट प्रचार का अनोखा VIDEO वायरल

पंजाब यूनिवर्सिटी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक गोरिल्ला डांस करते हुए चल रहा है और उसके पीछे-पीछे कुछ छात्र नारे लगाते हुए चल रहे हैं. दरअसल, इन दिनों पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव के लिए प्रचार जोरों से चल रहा है. इस चुनाव में छात्रों के बीच कैंपस में मौजूद बंदर भी एक मुद्दा हैं. कैंपस के ज्यादातर छात्र इन बंदरों के आतंक से परेशान है. लिहाजा, इस बार आईएसओ ने इस समस्या को भुनाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है. वह चुनाव प्रचार में एक छात्रों को गोरिल्ला के भेष में अपने साथ ले जा रहे हैं. अब ये ‘गोरिल्ला’ ना केवल यूनिवर्सिटी, बल्कि सोशल मीडिया में भी खबर सुर्खियां बटोर रहा है.

पंजाब यूनिवर्सिटी में आया ‘गोरिल्ला’ ISO प्रत्याशी संग मांगा वोट प्रचार का अनोखा VIDEO वायरल