गिर में दिखा सिंह परिवार… एक-दो नहीं बल्कि एक साथ टहलते नजर आए 11 शेर टूरिस्ट रह गए दंग
गिर में दिखा सिंह परिवार… एक-दो नहीं बल्कि एक साथ टहलते नजर आए 11 शेर टूरिस्ट रह गए दंग
प्रकृति की रचना भी कितनी अद्भुत होती है. इंसान, पशु-पक्षी, पेड़-पौधे, ईश्वर ने बहुत सोच-विचार कर इस अनोखी दुनिया को गढ़ा है और इसी अद्भुत रचना में शामिल है शेर जो अपनी दहाड़ और शान से पूरी प्रकृति में संतुलन बनाए रखता है. जब जूनागढ़ के सासण गिर जंगल में एक-दो नहीं बल्कि 11 शेरों का एक राजसी परिवार जिसमें तीन शेरनियाँ और उनके आठ चंचल बच्चे नजर आए. गिर राष्ट्रीय उद्यान में 11 शेरों के परिवारों को एक साथ घूमते देख टूरिस्ट हैरान रह गए और जिप्सी में सवार टूरिस्ट ने यह अनोखा वीडियो बनाया.