सिर्फ सब्जी नहीं औषधि का भी खजाना है भिंडी एक्सपर्ट से जानिए इसके चौंकाने वाले फायदे
लोकल 18 से बातचीत में आयुर्वेद विशेषज्ञ जमुना प्रसाद यादव ने बताया कि भिंडी में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं. यही वजह है कि इसे केवल स्वादिष्ट सब्जी नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए लाभकारी खाद्य पदार्थ भी माना जाता है.