सब्जी एक और फायदे अनेक! डायबिटीज-कैंसर से बचाए वजन घटाए जानिए सहजन के चमत्कारिक गुण
सब्जी एक और फायदे अनेक! डायबिटीज-कैंसर से बचाए वजन घटाए जानिए सहजन के चमत्कारिक गुण
Sahjan Ke Fayde: सहजन के तना, पत्ती, जड़ और फल-हर एक चीज काफी लाभकारी है. इस वजह से सहजन की मांग हमेशा बनी रहती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सहजन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद सब्जी है. इसमें विटामिन बी, विटामिन बी12, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है. जिससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से छुटकारा पाया जा सकता है. सहजन पचने में आसान है और फाइबर का स्त्रोत होने के चलते पाचन प्रक्रिया को आसान बनाता है. डायबिटीज रोगियों के लिए यह सब्जी किसी वरदान से कम नहीं है.