अंबाला के सेवा धाम आश्रम में ग्रामीण महिलाओं के लिए खुला निःशुल्क फिजियोथैरेपी केंद्र इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा शहर
अंबाला के सेवा धाम आश्रम में ग्रामीण महिलाओं के लिए खुला निःशुल्क फिजियोथैरेपी केंद्र इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा शहर
सेवा धाम आश्रम में सेवा ट्रस्ट यूके भारत और समाजसेवियों के सहयोग से महिलाओं के लिए निःशुल्क फिजियोथैरेपी केंद्र की शुरुआत की गई है. जिसमें करीब 20 लाख रुपये की लागत से तैयार इस केंद्र में अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई हैं, जिनकी मदद से प्रतिदिन लगभग 50 महिलाओं का निशुल्क उपचार किया जाएगा. यहां विशेषज्ञ फिजियोथैरेपिस्ट महिलाओं की जांच कर उनकी बीमारी के अनुसार अलग-अलग थेरेपी देंगे. उपचार का लाभ लेने के लिए महिलाओं को केवल एक बार पंजीकरण कराना होगा, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह के अनुसार नियमित रूप से फिजियोथैरेपी दी जाएगी.