मानसून से पहले घर पर बनाएं Seed Ball! कम खर्च कम मेहनत में बढ़ेगी हरियाली पर्यावरण को मिलेगा नया जीवन

Eco Friendly Gardening: मानसून का मौसम पौधारोपण के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है और सीड बॉल (Seed Ball) इसके लिए एक आसान व प्रभावी तरीका है. मिट्टी, गोबर या कम्पोस्ट और बीजों से तैयार की गई सीड बॉल को बारिश से पहले खुले स्थानों पर फेंका जा सकता है. वर्षा होने पर ये बीज अंकुरित होकर पौधों का रूप ले लेते हैं. इस तकनीक में कम मेहनत और कम लागत लगती है, जबकि बड़े पैमाने पर हरियाली बढ़ाने में मदद मिलती है. पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता बढ़ाने और बंजर भूमि को हरा-भरा बनाने के लिए यह तरीका बेहद उपयोगी और इको-फ्रेंडली माना जाता है.

मानसून से पहले घर पर बनाएं Seed Ball! कम खर्च कम मेहनत में बढ़ेगी हरियाली पर्यावरण को मिलेगा नया जीवन