धान की फसल में खरपतवार देखकर न हों परेशान कृषि वैज्ञानिक ने बताया किस दवा से मिलेगी राहत सही समय और तरीका
धान की फसल में खरपतवार देखकर न हों परेशान कृषि वैज्ञानिक ने बताया किस दवा से मिलेगी राहत सही समय और तरीका
लखीमपुर खीरी में अगस्त की बारिश और खेतों में नमी के कारण धान की फसल में खरपतवार तेजी से बढ़ रहा है. घास, मोथा और चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार धान के पौधों के साथ पोषक तत्व, पानी और धूप के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित हो सकता है. कृषि वैज्ञानिक ने खरपतवार नियंत्रण के लिए कुछ खरपतवारनाशी के इस्तेमाल और छिड़काव के सही समय को लेकर किसानों को सलाह दी है.