हर बार नर्सरी से पौधे खरीदने की जरूरत नहीं इन 5 पौधों की टहनी-पत्ती से घर पर ही तैयार करें नया पौधा
Gardening Tips: अगर आपको गार्डनिंग का शौक है और घर के बगीचे को हरा-भरा बनाना चाहते हैं, तो हर बार नए पौधे खरीदने की जरूरत नहीं है. कुछ पौधे टहनी या पत्ती की कटिंग से आसानी से तैयार किए जा सकते हैं. इनकी कटिंग लगाने की प्रक्रिया भी सरल होती है. सही तरीके और उचित देखभाल के साथ कटिंग से नए पौधों की ग्रोथ शुरू हो सकती है और गार्डन खूबसूरत बनाया जा सकता है.