राहुल गांधी ने कर्नाटक में लिंगायत संप्रदाय की दीक्षा ली कहा यह मेरे लिए सम्मान की बात है

राहुल गांधी कर्नाटक के श्री जगदगुरु मुरुगाराजेंद्र विद्यापीठ में डॉ.श्री शिवमूर्ति मुरुगा शरणनारु से ‘‘ईस्टलिंग दीक्षा’’ली.’’ इस मौके पर कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद रहे. गांधी ने विभिन्न मठों के महंतों से परामर्श लेने के बाद मुरुगा मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुगा शरण से लिंगायत संप्रदाय की दीक्षा ली.

राहुल गांधी ने कर्नाटक में लिंगायत संप्रदाय की दीक्षा ली कहा यह मेरे लिए सम्मान की बात है
हाइलाइट्सचित्रदुर्ग (कर्नाटक) में राहुल गांधी ने लिंगायत संप्रदाय की दीक्षा ली. कर्नाटक के मौजूदा मुख्यमंत्री बसावराज बोम्मई और उनके पूर्ववर्ती बी.एस.येदियुरप्पा भी इसी संप्रदाय से ताल्लुक रखते हैंलिंगायत संप्रदाय हिन्दु धर्म का हीं भाग है जिसमे लोग शिव को अपना इष्ट मानते हैं. चित्रदुर्ग (कर्नाटक). कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को यहां जिला मुख्यालय स्थित मुरुगा मठ के महंत से लिंगायत संप्रदाय की दीक्षा ली. इस मौके पर कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद रहे. विभिन्न मठों के महंतों से परामर्श लेने के बाद मुरुगा मठ के महंत शिवमूर्ति मुरुगा शरण ने राहुल गांधी को लिंगायत संप्रदाय की दीक्षा दी. बाद में राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘यह सम्मान की बात है कि श्री जगदगुरु मुरुगाराजेंद्र विद्यापीठ का दौरा किया और डॉ.श्री शिवमूर्ति मुरुगा शरणनारु से ‘‘ईस्टलिंग दीक्षा’’ली.’’ प्रभावशाली लिंगायत संप्रदाय की स्थापना 12वीं सदी के समाज सुधारक और कवि बसावेश्वरा ने की जिनके बड़ी संख्या में अनुयायी कर्नाटक और उससे सटे पड़ोसी राज्यों जैसे महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के इलाकों में हैं. कर्नाटक के मौजूदा मुख्यमंत्री बसावराज बोम्मई और उनके पूर्ववर्ती बी.एस.येदियुरप्पा भी इसी संप्रदाय से ताल्लुक रखते हैं. इस संप्रदाय का विशेष तौर पर उत्तरी कर्नाटक में प्रभुत्व है. ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें up24x7news.com हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट up24x7news.com हिंदी | Tags: Lingayat, Rahul gadhiFIRST PUBLISHED : August 03, 2022, 17:29 IST