गांवों में पारंपरिक बांस सूप आज भी अनाज सफाई रोजमर्रा जीवन और रोजगार का है अहम साधन
गांवों में पारंपरिक बांस सूप आज भी अनाज सफाई रोजमर्रा जीवन और रोजगार का है अहम साधन
उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक मशीनों और तकनीकों के बढ़ते उपयोग के बावजूद पारंपरिक कृषि उपकरणों का महत्व आज भी बना हुआ है. इन्हीं में से एक है सूप, जिसका उपयोग महिलाएं गेहूं, धान, दाल और अन्य अनाजों की सफाई के लिए आज भी बड़े पैमाने पर करती हैं ग्रामीण इलाकों में सुबह और शाम के समय घरों के आंगन में महिलाओं को सूप से अनाज फटकते हुए देखा जा सकता है. वर्षों पुराना यह पारंपरिक उपकरण आज भी ग्रामीण जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है.