5 देश जहां सबसे तेजी से बढ़ रही है मुसलमानों की आबादी क्या है भारत का हाल

प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक 2050 तक भारत में मुसलमानों की आबादी करीब 40% यानी 10 करोड़ बढ़कर 31 करोड़ पार कर जाएगी.

5 देश जहां सबसे तेजी से बढ़ रही है मुसलमानों की आबादी क्या है भारत का हाल
इस्लाम ऐसा धर्म है, जो दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ रहा है. प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) की एक रिपोर्ट के मुताबिक मुसलमानों की आबादी जिस रफ्तार से बढ़ रही है, वह 2070 तक ईसाई धर्म को पीछे छोड़कर सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा. प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक दुनिया की कुल आबादी में मुसलमानों का हिस्सा 24% के आसपास है. दुनिया में कुल 1.8 बिलियन (1800000000 अरब के आसपास)) मुसलमान हैं. जबकि ईसाइयों की संख्या 2.4 बिलियन (2400000000 अरब के करीब) है. साल 2050 तक मुसलमानों की तादाद ईसाइयों के आसपास पहुंच जाएगी. अनुमान है कि साल 2050 तक मुसलमानों की आबादी 73% की दर से बढ़ेगी, जबकि ईसाइयों की आबादी 35% की रफ्तार से ही बढ़ेगी. कहां सबसे ज्यादा मुसलमान? प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा मुसलमान एशिया पैसिफिक क्षेत्र में रहते हैं. यहां मुसलमानों की कुल आबादी का 61.7 फ़ीसदी हिस्सा रहता है. इसी तरह मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका में 19.8%, सब सहारन अफ्रीका में 15.5%, यूरोप में 2.7%, नॉर्थ अमेरिका में 0.2% और लैटिन अमेरिका में 0.1% मुस्लिम पॉपुलेशन रहती है. कौन से देश, जहां सर्वाधिक मुसलमान अभी दुनिया में सबसे ज्यादा मुसलमान इंडोनेशिया में हैं. दूसरे नंबर पर पाकिस्तान (Pakistan) और तीसरे नंबर पर भारत (India) है. प्यू रिसर्च के मुताबिक 2030 तक इंडोनेशिया को पछाड़ते हुए पाकिस्तान सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश होगा. वहीं, 2050 तक पाकिस्तान भी पीछे छूट जाएगा और पूरी दुनिया में भारत में सबसे ज्यादा मुस्लिम पॉपुलेशन होगी. क्या है भारत का हाल? साल 2011 की जनगणना पर नजर डालें तो भारत में कुल 17.22 करोड़ मुस्लिम थे. यह संख्या देश की कुल आबादी का 14.2% था. कुछ दिनों पहले सरकार ने कहा था कि 2023 के आखिर तक देश में मुस्लिमों की कुल आबादी (Muslims Population in India Latest Data) 20 करोड़ पहुंच जाएगी. वो देश जहां तेजी बढ़ रही मुस्लिम पॉपुलेशन? 1. नाइजीरिया नाइजीरिया अभी दुनिया की पांचवी सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश हैय. यहां 10 करोड़ के आसपास मुसलमान रहते हैं. साल 2050 तक नाइजीरिया में मुस्लिम पॉपुलेशन 120% तक बढ़ने की उम्मीद है और कुल संख्या 23 करोड़ पार कर जाएगी. 2. इंडिया भारत मुस्लिम आबादी के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर है. प्यू रिसर्च सेंटर के मुताबिक 2050 तक भारत में मुसलमानों की आबादी करीब 40% यानी 10 करोड़ बढ़कर 31 करोड़ पार कर जाएगी. अनुमान है कि 2050 तक भारत की कुल आबादी में मुस्लिम पॉपुलेशन का हिस्सा 18.4% होगा. हालांकि तब भी हिंदुओं की आबादी सबसे ज्यादा रहेगी. 3. पाकिस्तान साल 2050 तक पाकिस्तान में मुसलमानों की आबादी 36% बढ़ जाएगी. प्यू रिसर्च सेंटर का अनुमान है कि 2050 तक पाकिस्तान में मुसलमानों की आबादी करीब 7.5 करोड़ के आसपास बढ़ जाएगी और 28 करोड़ के आसपास मुसलमान होंगे. 4. इराक इराक में 2050 तक 94% मुस्लिम आबादी बढ़ेगी. अनुमान है कि 2050 तक इराक में कुल 80.11 मिलियन या 8 करोड़ से ज्यादा मुसलमान हो जाएंगे. आपको बता दें कि इराक में 99% मुस्लिम हैं और बहुसंख्यक शिया मुसलमान हैं. यह भी पढ़ें: दुनिया में क्यों सबसे तेजी से बढ़ रही मुस्लिम पॉपुलेशन?  5. नाइजर अफ्रीकी देश नाइजर में 2050 तक मुस्लिम आबादी में 148 प्रतिशत इजाफा होने की उम्मीद है. अभी नाइजर में 21 मिलियन (2.1 करोड़) के आसपास मुसलमान रहते हैं. अनुमान है कि 2050 तक यह संख्या बढ़कर 54 मिलियन (5.4) करोड़ के आसपास हो जाएगी. Tags: Indian Muslims, Muslim, Muslim PopulationFIRST PUBLISHED : May 28, 2024, 11:58 IST jharkhabar.com India व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
Note - Except for the headline, this story has not been edited by Jhar Khabar staff and is published from a syndicated feed